गेहूं का भाव हुआ 2700 के पार देखे आज के ताजा मंडी भाव
किसान और व्यापारी भाइयों, कल दिल्ली लॉरेंस रोड पर गेहूं का भाव ₹40 तेज होकर ₹2695 पर पहुंच गया है, जो कि ₹2700 से महज ₹5 ही दूर है। दिल्ली में पिछले हफ्ते भी गेहूं के भाव ने ₹2700 का आंकड़ा छुआ था और इस हफ्ते में फिर से ₹2700 के आंकड़े को पार करता नजर आ रहा है। अन्य बाजारों पर नजर डालें तो कल उत्तर प्रदेश की मंडियों में इन दिनों गेहूं के दामों में बढ़त का रुख बना हुआ है और व्यापारियों को जरूरत के मुताबिक माल नहीं मिल पाना चिंता का एक बड़ा विषय बन गया है; हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अभी काफी गेहूं किसानों के घरों में ही रखा हुआ है। बाजार के जानकारों का मानना है कि मई के पहले हफ्ते में गेहूं के बाजार में कुछ बड़ा बदलाव या हलचल देखने को मिल सकती है। अगर अलग-अलग मंडियों की बात करें तो महमूदाबाद अवध में गेहूं ₹60 की तेजी के साथ ₹2445 से ₹2460 तक बिका जहाँ 9000 कट्टों की आवक रही, वहीं शाहजहांपुर में अब भी कई गोदाम खाली पड़े हैं और वहाँ गोल्डन गेहूं ₹2520-2545 व सफेद लूज गेहूं ₹2500-2520 के भाव पर बिका, जबकि हरदोई मंडी में करीब 25000 कट्टों की आवक के साथ लूज गेहूं का भाव 22450 से ₹2465 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया। कल प्रमुख बाजारों में गेहूं के दाम काफी मजबूत रहे हैं, जहाँ कोलकाता में गेहूं ₹25 की तेजी के साथ बिका और मध्य प्रदेश के अधिकांश बाजारों में इसमें ₹30 से ₹40 तक की अच्छी बढ़त देखी गई। गुजरात के बाजारों में भी गेहूं के भाव ₹10 से ₹20 तक तेज रहे और बेंगलोर लाइन में ₹5 से ₹10 की मामूली मजबूती बनी रही। हालांकि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आटा, मैदा और सूजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे स्थिर रहीं, जबकि गोरखपुर मंडल में चोकर के भाव में 250 तक की गिरावट दर्ज की गई।
गेहूं की सरकारी खरीद और आवक के आंकड़े देखें तो भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा गेहूं की खरीद में शुरुआती सुस्ती के बाद अब सुधार दिख रहा है, जहाँ 26 अप्रैल 2026 तक देशभर में कुल 194.81 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 224.39 लाख टन से थोड़ा कम है। सरकार ने हाल ही में खरीद का कोटा (लक्ष्य) 303 लाख टन से बढ़ाकर इस सीजन के लिए 345 लाख टन कर दिया है, जिसका अभी करीब 58% ही पूरा हो पाया है क्योंकि शुरुआत में मंडियों में फसल की आवक कम थी। हालांकि, अब सरकार द्वारा URS गेहूं (गुणवत्ता मानकों में छूट) की खरीद की अनुमति देने से रोजाना की खरीद में तेजी आई है और अधिक किसान केंद्रों तक पहुँच रहे हैं। जहाँ पंजाब और हरियाणा में खरीदारी मजबूती से चल रही है, वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी अब रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं, जिससे यह उम्मीद जागी है कि यदि अगले कुछ हफ्तों तक आयक ऐसी ही बनी रही तो नीतिगत ढील की मदद से खरीद का लक्ष्य हासिल कर बफर स्टॉक को संतुलित रखा जा सकेगा। पंजाब और हरियाणा की मंडियों में इस साल गेहूं की रिकॉर्ड आवक होने से भंडारण और प्रबंधन की गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। पंजाब में 27 अप्रैल 2026 तक गेहूं की आवक 100 लाख टन के पार पहुंचने का अनुमान है, लेकिन अब तक केवल एक-तिहाई स्टॉक का ही उठाव हो पाया है, जिससे मंडियों में खरीदे गए माल को सुरक्षित रखने और खराब क्वालिटी वाले दानों को अलग करने में काफी दिक्कत आ रही है। वहीं हरियाणा में भी तय लक्ष्य 72 लाख टन से कहीं अधिक 82.14 लाख टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसके चलते करीब 30 लाख टन अनाज खुले में रखने की मजबूरी बन गई है और खराब मौसम का खतरा बना हुआ है।
हालांकि केंद्र सरकार ने देश भर में कुल खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 345 लाख टन कर दिया है और गुणवत्ता के नियमों में भी ढील दी है, लेकिन सरकारी आंकड़ों और फ्लोर मिलर्स के उत्पादन अनुमानों में अंतर बना हुआ है। इसी बीच, खाद्य सचिव ने फ्लोर मिलर्स को सरकारी स्टॉक पर निर्भर रहने के बजाय सीधे किसानों से खरीदारी की सलाह दी है, जबकि पिछले घाटे को देखते हुए व्यापारी इस बार सावधानी से कदम उठा रहे हैं। जैसा कि हमने अपनी कल की रिपोर्ट में गेहूं में मजबूती रहने की बात कही थी और कल वैसा ही देखने को मिला है, हमारा मानना है कि इस बार लंबी अवधि में अच्छी क्वालिटी वाले गेहूं की कीमतें ₹3000 तक देखने को मिल सकती हैं और मौजूदा हालातों को देखते हुए निकट अवधि में कीमतें ₹25 से 250 की घट-बढ़ के साथ धीरे-धीरे मजबूत बनी रहेंगी। बाकि व्यापार अपने विवेक से करे और रोजाना के भाव और आगे की तेजी मंदी का अनुमान पाने के लिए ले हमारी सर्विस केवल 600 रूपये में 6 महीने तक और 1000 रूपये में एक साल तक। सर्विस लेने के लिए 9518288171 सम्पर्क करे
दिल्ली मंडी लारेंस रोड भाव
एमपी लाइन गेहूं भाव ₹ 2710/2715 तेजी 20
यूपी लाइन गेहूं भाव ₹ 2710/2715 तेजी 20
राजस्थान लाइन गेहूं भाव ₹ 2710/2715 तेजी 20
आवक 6500/7000 बोरी

मेगा स्टार फूड्स पंजाब मिल डिलीवरी
गेहूं नेट भाव ₹ 2750 तेजी 50
कोयम्बटूर मिल डिलीवरी
गेहूं नेट एमपी भाव ₹ 2850/2870 तेजी 20
पटना मिल डिलीवरी
गेहूं 2% छूट भाव ₹ 2570 स्थिर
श्री गंगानगर मिल डिलीवरी
गेहूं नेट नया भाव ₹ 2600 स्थिर
बूंदी मंडी
गेहूं ITC क्वालिटी भाव ₹ 2450/2500 स्थिर
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2400/2450 स्थिर
आवक 15000 कट्टे
सोनकच्छ मंडी
गेहूं लस्टर भाव ₹ 2300/2350 स्थिर
गेहूं लोकवान भाव ₹ 2400/2800 स्थिर
गेहूं पूर्णा भाव ₹ 2400/2600 तेजी 50
आवक 4000 बोरी
औरैया मंडी
गेहूं भाव ₹ 2430/2470 तेजी 50
आवक 6000/7000 बोरी
बहराइच मंडी
गेहूं भाव ₹ 2515 तेजी 15
आवक 10000 क्विंटल
गंजबसोदा मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2300/2350 स्थिर
गेहूं 1544 भाव ₹ 2400/2800 स्थिर
गेहूं सरबती भाव ₹ 2800/4200 स्थिर
आवक 25000 बोरी
जालना मंडी
गेहूं भाव ₹ 2300/2500 तेजी 50
देवास मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2400/2450 मंदी 50
गेहूं मालवराज भाव ₹ 2500 मंदी 50
गेहूं लोकवान भाव ₹ 2700/3100 स्थिर
आवक 8000 बोरी
अशोकनगर मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2400 स्थिर
गेहूं लोकवान 1544 भाव ₹ 2500/2600 मंदी 50
गेहूं सरबती भाव ₹ 3200/4800 स्थिर
आवक 20000
पिपरिया मंडी
गेहूं भाव ₹ 2400/2460 तेजी 50
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2520 तेजी 50
आवक 12000
गुलाबबाग पूर्णिया मंडी
गेहूं भाव ₹ 2540/2570 तेजी 10
आवक 1000/1500
मैनपुरी मंडी
गेहूं भाव ₹ 2431 तेजी 20
आवक 4200/4400 बोरी
मथुरा मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2651 तेजी 20
जहांगीराबाद मंडी
गेहूं भाव ₹ 2540 तेजी 20
आवक 10000/12000
बिल्सी मंडी
गेहूं भाव ₹ 2600
आवक 1000
बहजोई मंडी
गेहूं भाव ₹ 2560
आवक 8000/10000
खैर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2480 तेजी 30
आवक 12000
अतरौली मंडी
गेहूं भाव ₹ 2525 तेजी 20
आवक 7000 कट्टे
खुर्जा मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500
आवक 1000
छर्रा मंडी
गेहूं भाव ₹ 2490 तेजी 30
आवक 5000
गोंडा मंडी
गेहूं भाव ₹ 2505 तेजी 15
आवक 6000
इटावा मंडी
गेहूं भाव ₹ 2450 तेजी 25
आवक 1000 बोरी
नजफगढ़ मंडी
गेहूं भाव ₹ 2480/2540
गोल्डन गेहूं भाव ₹ 2550/2621
नरेला मंडी
गेहूं भाव ₹ 2580/2800 स्थिर
आवक 2000
चरखी दादरी मंडी
गेहूं भाव ₹ 2525/2550
अलीगढ़ मंडी
गेहूं भाव ₹ 2490 तेजी 25
आवक 4000
सिवानी मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500 स्थिर
इंदौर मंडी (छावनी)
गेहूं मिल भाव ₹ 2380/2440 तेजी 10
गेहूं मालवराज भाव ₹ 2300/2510 मंदी 40
गेहूं लोकवान भाव ₹ 2500/2800
गेहूं पूर्णा भाव ₹ 2500/2830 मंदी 10
आवक 3000 बोरी
रोहतक एनर्जी आहार प्राइवेट लिमिटेड
गेहूं भाव ₹ 2725
आटा चक्की 50 किलो भाव ₹ 1525
मिल आटा 50 किलो भाव ₹ 1500
मैदा चाप 50 किलो भाव ₹ 1870
मैदा पेटेंट 50 किलो भाव ₹ 1525
सूजी 50 किलो भाव ₹ 1595
रवा 50 किलो भाव ₹ 1575
मोटा चोकर 48 किलो भाव ₹ 1380
फाइन चोकर 48 किलो भाव ₹ 1280
डायमंड चोकर 48 किलो भाव ₹ 1400
समस्तीपुर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500 स्थिर
आवक 20 टन
कौशाम्बी मंडी
गेहूं भाव ₹ 2425 तेजी 5
आवक 1500 कट्टे
तिलहर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500
आवक 1000/1200
बुलंदशहर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500/2525 तेजी 25
आवक 8000
सांगली मंडी
खपली गेहूं पुराना भाव ₹ 3700/4700 स्थिर
राजकोट मंडी
गेहूं भाव ₹ 2200/2700
आवक 5500 बोरी
इंदौर मंडी
गेहूं मिल भाव ₹ 2425/2450 स्थिर
गेहूं लोकवन 2 नं. भाव ₹ 2900/3000 स्थिर
गेहूं लोकवन 3 नं. भाव ₹ 2690/2750
आवक 2500/3000 बोरी
डबरा मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव ₹ 2400/2650 स्थिर
आवक 45000/50000 बोरी
दाहोद मंडी
गेहूं मिल भाव ₹ 2490 तेजी 40
गेहूं बाजार भाव ₹ 2500 तेजी 30
गेहूं VATAV 1% भाव ₹ 2530 तेजी 40
जयश्री ग्रेन दुर्ग मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2510
संघवी फूड्स देवास मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2600 तेजी 40
संघवी फूड्स निमरानी मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2610 तेजी 40
बंगलौर मिल डिलीवरी
गेहूं उत्तरप्रदेश भाव ₹ 2940 तेजी 40
गेहूं मध्यप्रदेश भाव ₹ 2780 तेजी 20
गेहूं राजस्थान भाव ₹ 2820/2950 तेजी 50
जोधपुर मिल डिलीवरी
गेहूं 1% छूट भाव ₹ 2520 स्थिर
खन्ना मिल डिलीवरी
गेहूं नेट 3.50% CD भाव ₹ 2750/2760 स्थिर
पटना मिल डिलीवरी
गेहूं नया भाव ₹ 2570 स्थिर
आटा चक्की 49 किलो भाव ₹ 1330 स्थिर
मैदा बेकरी 49 किलो भाव ₹ 1330 तेजी 20
सूजी 49 किलो भाव ₹ 1400 तेजी 50
चोकर 100 किलो भाव ₹ 2595
कोयम्बटूर मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2870 तेजी 20
आटा चक्की 50 किलो भाव ₹ 1560 तेजी 10
मैदा 50 किलो भाव ₹ 1500 तेजी 30
सूजी 50 किलो भाव ₹ 1620 तेजी 20
चोकर फाइन 100 किलो भाव ₹ 2840
गोरखपुर मिल डिलीवरी
गेहूं नेट भाव ₹ 2650 स्थिर
आटा भाव ₹ 2670 मंदी 10
मैदा 100 किलो भाव ₹ 2670 मंदी 10
सूजी 100 किलो भाव ₹ 2770 मंदी 10
चोकर 100 किलो भाव ₹ 2550 स्थिर
गोरखपुर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500 तेजी 30
आवक 8000 बोरी
सीतापुर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2465 तेजी 15
आवक 15000 बोरी
मथुरा मंडी
गेहूं भाव ₹ 2425/2470
आवक 5000
गोरखपुर मंडी
गेहूं भाव ₹ 2500 तेजी 30
आवक 8000 बोरी
मुंबई मिल डिलीवरी
गेहूं मध्य प्रदेश नेट भाव ₹ 2530 स्थिर
पुणे मिल डिलीवरी
गेहूं मध्य प्रदेश लोकवान नेट पुराना भाव ₹ 2540 स्थिर
गेहूं मध्य प्रदेश लोकवान नेट नया भाव ₹ 2610 स्थिर
अहमदनगर मिल डिलीवरी
गेहूं मध्य प्रदेश मिल क्वालिटी नेट भाव ₹ 2540 स्थिर
सेंधवा मिल डिलीवरी
गेहूं मध्य प्रदेश मिल क्वालिटी नेट भाव ₹ 2470 स्थिर
मेरठ रोलर हापुड़ मिल डिलीवरी
गेहूं CD 2% भाव ₹ 2725
अक्षत एग्रो निमरानी मिल डिलीवरी
गेहूं भाव ₹ 2700 तेजी 20
मुंबई वाशी मंडी
गेहूं नो क्लेम मशीन क्लीन भाव ₹ 2900
गेहूं एमपी अन्नपूर्णा मीडियम भाव ₹ 3100/3300
गेहूं एमपी अन्नपूर्णा सुपर भाव ₹ 3400/3700
गेहूं लोकवन बेस्ट भाव ₹ 3300/3500
गेहूं 496 नया सुपर टुकड़ा भाव ₹ 4000/4500
फ्लोर मिल भाव ₹ 2725